फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में घटाव से ग्रामीणों में राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सोलह दिनों के बाद रविवार को गंगा के जलस्तर घटाव पर रहा। रविवार को गंगा सात सौ सेंटीमीटर घटकर 70.50 मीटर तक आ गई, जबकि शनिवार को गंगा का जलस्तर 71.20 मीटर रहा। गंगा में पानी घटने से अधिकारियों सहित तटवर्तीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि लगातार 14 दिनों से थम थमकर हो रही बारिश के चलते गंगा के जलस्तर में वृद्घि होने लगी थी। वहीं बुलंदशहर के बैैराना बांध से पानी छोड़े जाने से गंगा उफान पर रहीं। 14 दिनों के अंदर गंगा का जलस्तर 71.20 मीटर तक पहुंच जाने पर गंगा के तटवर्तीय इलाके में रहने वाले लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी थी। अधिकारी भी बाढ़ से निपटने की तैयारियों में जुट गए और ग्रामीणों को सतर्क रहने का भी निर्देश दिया गया। दो दिनों से बारिश नहीं होने से जिले के नदी-नाले व तालाबों का जलस्तर भी सामान्य हो गया है, वहीं लोगों को जलभराव व कीचड़ से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें