मिर्जापुर। केबीपीजी कालेज मे स्नातकोत्तर एमए, एमएसी प्रथम सेमेस्टर 2018-19 में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रथम प्रवेश वरीयता सूची का प्रवेश कार्य 6 अगस्त से नौ अगस्त 2018 तक पूर्वाह्न साढ़े दस बजे अपराह्न डेढ़ बजे तक सभी कार्य दिवसों में किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को प्राचार्य भवभूति मिश्र ने दी है।