फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सिखलाए योग के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पतंजली युवा भारत व विंध्य योग सेवा धाम की ओर से संस्कार पब्लिक स्कूल में चल रहे योग शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। युवा योगाचार्य ज्वाला सिंह ने स्वस्थ्य रहने के लिए बच्चों को कई प्रकार के योग गुर सिखलाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बच्चों को सूर्य नमस्कार, दण्ड बैठक सहित प्रणायाम की विरोध क्रियाओं का अभ्यास कराया। इस अवसर पर मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि ऋषियों के इस योग विद्या को अपनाकर समाज का प्रत्येक व्यक्ति पूर्णरुप से निरोग रह सकता है। इसी तरह से गंगा पार स्थित चील्ह बाजार के बाल विकास नर्सरी जू.हा. स्कूल में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों को कई बीमारियों से बचने के लिए योग की कला सिखलाई गई। इस मौके पर जटाशंकर गौड़, ध्यानचंद, आशीष कुमार, सौरभ यादव, प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, अश्वनी मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें