राजगढ़। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर सोनभद्र राजमार्ग पर कर्बला के समीप बुधवार की दोपहर एक नई कार लेकर सोनभद्र की ओर जा रहे चालक की पेड़ से टकराने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ओके टाटा मोटर्स एजेंसी मिर्जापुर से सोनभद्र स्थित दूसरे टाटा एजेंसी में नई कार लेकर जाते समय, राजगढ़ के कर्बला के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। जिसमें सवार चालक पिंटू 24 निवासी मुहकुंचवा थाना कटरा कोतवाली, मिर्जापुर मौत हो गई। घटना बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ग्रामीणों ने कार में फंसे चालक को एक घंटे के मशक्कत के बाद किसी तरह से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे देेखते ही मृत घोषित कर दिया।