मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर स्थित एक बंद पड़े कमरे का ताला तोड़कर चोर शनिवार की रात करीब सात लाख रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।
तरकापुर मोहल्ला निवासी कृष्ण कुमार दूबे शनिवार की सुबह अपने घर में ताला बंद करके पत्नी ओर बच्चों के साथ स्वरूप रानी चिकित्सालय इलाहाबाद में इलाज करा रहे अपने मौसा रामायण दूबे को देखने गए थे। रविवार की सुबह इलाहाबाद से लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा है। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखा सारा सामान गायब था। आलमारी में रखा दो सोने का चेन, तीन मंगलसूत्र, एक कमर पेटी, दो हाफ पेटी, तीन सोने की अंगूठी, सोने का दो लाकेट, तीन करधनी, 25 हजार रुपया नदगी, तीन सोने का झुमका, पायल, समेत लाखों का जेवरात व सामान गायब था।