फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्त है पहाड़ी ब्लॉक की सिंचाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। जर्जर हो चुके रामपुर सिकरी पंप ठप पड़े होने से विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र में सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। किसान इस बात को लेकर चिंतित हैं कि सिंचाई की सुविधा नहीं मिलने पर वे धान की नर्सरी नहीं डाल सकेंगे। स्थिति यह है कि क्षेत्र के 1750 हेक्टेयर (7000 बीघे) खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ब्लाक के सरैया, कठिनाई ,कनौरा एवं रामनगर सीकरी में गंगा के तटवर्ती इलाके के गांवों में सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए चार पंप कैनाल बनाए गए हैं। गंगा तटवर्ती इलाकों के किसानों का खेतों की सिंचाई के लिए 1969 में कठिनई में 20, रामनगर सिकरी में 20, कनौरा में 10 तथा सरैया में 40 क्यूसेक क्षमता वाले पंप कैनाल की स्थापना पंडित लोकपति त्रिपाठी ने कराई थी। पंप कैनाल से सरैया में 688 हेक्टेयर, रामनगर सीकरी में 477 हेक्टेयर, कनौरा में 282 एवं कठिनई 303 हेक्टेयर खेत लगभग 7000 बीघा खेतों की सिंचाई होती थी लेकिन वर्तमान समय में ये पंप केनाल नहीं चल रहे हैं। रखरखाव के अभाव और बिजली कटौती से पंप कैनाल शोपीस बन गए हैं। तीन वर्षों से पंप कैनाल से नहर में पानी नहीं जा रहा है। कनोरा पंप कैनाल की मशीन खराब होने से पानी देना बंद कर दिया है।
क्षेत्र के कैनालों में रामनगर सीकरी पंप कैनाल से इमरती बंगला, भगदना, रानी चौकिया, रामनगर सिकरी, गांव की व सरैया पंप का कैनाल से सिंधोरा, सरैया, नेवढिया, भौरही तथा कठिनाई पंप कैनाल से बैरी कठिनाई नवानगर नेहिया जबकि कनोरा पंप कैनाल से नान्हूपुर, सिकंदरा, देवाही, कनौरा इत्यादि के किसान पंप कैनाल पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

रामनगर सिकरी पंप कैनाल के प्रधान द्वारिका प्रसाद, इमरती के ग्राम प्रधान राज कपूर, वीरेंद्र सिंह, सुंदरलाल, बच्चा सिंह, सरैया पंप कैनाल से कल्लू सिंह, रामलाल, हीरा यादव, रामबली सिंह पटेल व कठिनाई पंप कैनाल से राकेश पांडेय, अनिल कुमार, सीताराम, अरुण कुमार पंडा तथा कनौरा पंप कैनाल से संबंधित मोहन तिवारी शिव प्रसाद राजेश तिवारी राजेंद्र प्रसाद जितेंद्र आदि ने कहा कि पंप कैनाल नही चलने से सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विकास खंड पहाड़ी के रामनगर सीकरी, कनौरा, कठिनाई पंप कैनाल के अवर अभियंता सुधांशु चतुर्वेदी ने बताया कि इस पंप कैनाल की मशीनें लगभग 50 वर्ष पुरानी हो चुकी हैं। इन मशीनों को बनवाने के लिए प्रोजेक्ट बना कर शासन को भेजा गया है। रामनगर सीकरी के गंगा तटवर्ती पर भाठ पर जाने के कारण एवं पंप कैनाल से गंगा का पानी दूर होने के कारण सुचारु से पानी नहीं दे पा रहा है। बजट की मांग के लिए पंप कैनालों की मरम्मत के लिए शासन से बजट की मांग की गई है जैसे ही बजट आ जाता है पंप कैनालों को ठीक करा कर सिंचाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें