फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्वामी को मृतक दिखा,छोटे भाई ने पत्नी व बच्चों के नाम करा ली उसकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से जिंदा व्यक्ति को मृतक दिखाकर जालसाजों ने निकरिका गांव स्थित बेशकीमती कृषि योग्य जमीन अपने नाम कराने का मामला प्रकाश में आया है। वरासत करने के दो वर्ष बाद तक लेखपाल के दबाव में जालसाज चुप्पी साधे रहे। लेखपाल का स्थानांतरण होते ही जालसाज जमीन पर कब्जा लेने के लिए दबाव बनाने लगे। जानकारी होने पर भूस्वामी के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने तहसील से खतौनी लेकर रिकार्ड का मुआयना कराया तो पता चला कि शिवप्रताप को मृतक दिखाकर उनके हिस्से की खाता संख्या 82 की जमीन छोटे भाई शिवकुमार की पत्नी शकुंतला देवी तथा बेटे अमित कुमार, रजत कुमार के नाम करा ली थी। जानकारी होते ही मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सविता यादव को शिकायती पत्र देकर शिवप्रताप की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि 2016 में तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की मिली भगत से सगे भाई की पत्नी एवं बच्चे भूस्वामी को मृतक दिखाकर उनके हिस्से की जमीन अपने नाम करा लिया था। जानकारी होने पर यह बात भूस्वामी को गले नही उतर रही थी। तहसील से खतौनी निकलवाया तो खतौनी में दो वर्ष पूर्व जिंदा को मृतक दिखाकर वरासत किया जाना दर्ज था। एसडीएम मड़िहान सविता यादव ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें