फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित समाज से ही बनता है शिक्षित राष्ट्र: एसपी

विज्ञापन
डीपीएस में सम्मानित किए गए बच्चे
विज्ञापन
मिर्जापुर। भरुहना स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में पुरस्कार वितरण समारोह और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर किया। एसपी और एसडीएम चुनार डा. अविनाश त्रिपाठी ने सफल बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। कहा कि शिक्षित समाज से ही शिक्षित राष्ट्र का निर्माण होता है। आज पूरी दुनिया आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि मिर्जापुर में दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने शाखा खोलकर छात्रों को नए भारत के निर्माण के लिए नई शिक्षा से जोड़ने का काम किया है। मुख्य कोषाधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही स्वस्थ्य समाज की कल्पना को साकार कर सकता है। अतिथियों ने बच्चों को रिपोर्ट कार्ड का वितरण किया। वहीं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान कवि गणेश गंभीर, हरिनारायण, हरीश जी, कमलेश राजहंस, राजेश खत्री, भालचंद्र त्रिपाठी, राधेश्याम भारती, पूनम श्रीवास्तव, अशोक सिंह, शुभम श्रीवास्तव, दिनेश पांडेय नजर इलाहाबादी ने अपनी कविताओं को पढ़ा है। कवि सम्मेलन का संयोजन लल्लू तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अतुल कुमार दुबे, भरत तिवारी, अंकित तिवारी, अजय सिंह, शोभा मेहरोत्रा, निधि पांडेय, क्षमा पांडेय, शंपी कसेरा, आशुतोष तिवारी, मुकेश तिवारी, पूजा तिवारी, शशांक मिश्रा, साक्षी कुशवाहा, रूबी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें