फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 139 क्रय केंद्रों पर किसानों से होगी खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में 139 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद दो अप्रैल से शुरू होगी। मंडल के मिर्जापुर के 85, सोनभद्र के 39 और संत रविदास नगर भदोही के 15 केंद्रों पर एक लाख 32 हजार 600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इन केंद्रों पर किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान पर चौकी रखने, पेयजल समेत अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार ने केंद्रों पर रह गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंडल के मिर्जापुर जिले के 85 क्रय केंद्रों पर 74600 एमटी, सोनभद्र के 39 क्रय केंद्रों पर 44500 एमटी और संत रविदास नगर भदोही के 15 क्रय केंद्रों पर 13500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। आरएमओ सचिन कुमार ने बताया कि शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 1735 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया है। किसानों को प्रति क्विंटल 10 रुपये उतराई का खर्च भी मिलेगा। किसान खाद्य विभाग की वेबसाइट पर साइबर कैफे या जनसेवा केंद्र में पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए फोटो, आधार, निर्वाचन कार्ड, भूमि की खतौनी या खसरा और बैंक खाते की पासबुक साथ ले जाना होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी मिर्जापुर रतन कुमार शुक्ल ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग के 11, पंजीकृत सहकारी समितियां के 29, पीसीएफ के 31, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन, पीसीयू के पांच, यूपी एग्रो के चार और भारतीय खाद्य निगम के दो सहित 85 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिला खाद्य व विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि खाद्य विभाग का मिर्जापुर, कोन, गैपुरा, कछवां, पहाड़ी, लालगंज, हलिया, मड़िहान, राजगढ़ और चुनार में केंद्र खोला गया है। वहीं पीसीएफ का मिर्जापुर में मंडी समिति और समोगरा, कोन के चेकसारी, छानबे के कोलेपुर, गौरा, बौड़ई, नौगांव, कछवां बाजार, भरपुरा तथा लालगंज के चरकी, रामपुर खोमर मैना, पगार, हलिया के गलरा खुटहा और बबुरा कला, मड़िहान के रैकर, देवरी तथा राजगढ़ के पडरवा, पचोखरा, गुरुदेव नगर में केंद्र खोला गया है। वहीं नरायनपुर के परसोधा और अहरौरा में केंद्र खुले हैं।
संभागीय खाद्य नियंत्रक विंध्याचल मंडल रवि कुमार ने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। धान खरीद में पंजीयन करा चुके किसानों को पंजीयन कराने की जरूरत नहीं है। सभी जिला खाद्य विपणन अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें