फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा जलाए जाने से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर पालिका क्षेत्र के तहत निकलने वाले कूड़े को नगर के विभिन्न इलाकों में फेंका जा रहा है। उन स्थानों पर कूड़े का ढेर हो जाने पर हटाने की बजाए उसमें आग लगा दिया जाता है। इससे नागरिको को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदूषण से लोगों को सांस की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

न्यायालय द्वारा कूड़े को जलाये जाने पर रोक लगाया गया है। बावजूद इसके नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा धड़ल्ले से कूड़ा को जलाया जा रहा है। नगर से निकलने वाले कूड़े को नगर पालिका क्षेत्र के मिर्जापुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रेलवे क्रासिंग के नजदीक भरपुर स्थित जरगो नदी के किनारे जमा किया जाता है। इसके बाद रैपुरिया से नगर पालिका व कचहरी जाने वाले मार्ग पर कूड़े के ढेर में आग लगा कर उसे जलाया जा रहा है। इस मार्ग से ही कचहरी, अस्पताल, बैंक, बाजार आदि स्थानों पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। कूड़ों से निकलने वाले दुर्गंध व जलाने से निकलने वाले धुएं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है वही दूसरी ओर स्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है लेकिन जिम्मेदार विभागीय अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। सफाई निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने कहा कि नगर में कूड़ा कही नही जल रहा है। यदि कही कूड़ा जल रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें