फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण के चलते जनपद रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बथुआ तिराहे से गांधीघाट तक सड़क निर्माण के चलते नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रविवार की रात 11 बजे रोक लगाने के कारण सोमवार को मिर्जापुर से औराई, रीवां, इलाहाबाद, वाराणसी, सोनभद्र और नरायनपुर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा। सोमवार की देर शाम तक जाम खत्म नहीं हो सका था। जाम में फंसे यात्री चाय-पानी तक के लिए तरस गए। शाम चार बजे के बाद पुलिस ने धीरे धीरे एक-एक वाहन को नटवा तिराहा से होकर इलाहाबाद एवं गैपुरा विजयपुर लालगंज के रास्ते मध्य प्रदेश तथा इलाहाबाद भेजा। वहीं सोनभद्र जाने वाहनों को बनारस रामनगर नरायपुर के रास्ते भेजा गया।
विज्ञापन

एनएच सात पर विकास भवन से गांधीघाट तक सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसके चलते 25 फरवरी की रात से 25 मार्च तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। इससे कानपुर, इलाहाबाद, दिल्ली, औराई, मध्य प्रदेश, बनारस, बिहार, गाजीपुर, बलिया, गोरखपुर आदि स्थानों से आने जाने वाले वाहनों से सड़कें जाम हो गईं। रविवार की रात से नगर में भारी वाहनों के प्रवेश वर्जित के चलते मिर्जापुर औराई , गोपीगंज चील्ह, मिर्जापुर इलाहाबाद, मिर्जापुर लालगंज ड्रमंडगंज रीवां, मिर्जापुर सोनभद्र, वाराणसी चुुनार जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। रविवार रात से सोमवार की देर शाम तक जाम लगा रहा। सड़क के किनारे ट्रक कतार में खड़े रहे और चालक जाम खुलने का इंतजार करते रहे। मध्य प्रदेश तथा कानपुर दिल्ली एवं बिहार से आने वाले चालकों को यह भी पता नहीं था कि बथुआ तिराहे को एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है।
जाम में फंसे लगभग सौ वाहन ऐसे थे जिसपर कच्चा माल लदा थो। इसको लेकर ट्रक चालक इस बात को लेकर परेशान रहे कि समय से नहीं पहुंचे तो माल खराब हो जाएगा।
औराई व चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जमा के चलते यात्री पूरे दिन परेशान रहे। विकास भवन से गांधीघाट तक सीसी सड़क के निर्माण के चलते मार्ग परिवर्तन किया गया है। इससे वाहनों को औराई व गोपीगंज में ही रोका जा रहा है। सुबह से ही पुरजागीर टेड़वा माधोसिह औराई में वाहनों की लाइन लग गई यात्री बसें गोपीगंज होकर चील्ह पहुंच रही थीं। वहीं मिर्जापुर से जाने वाले लोग गोपीगंज होकर इलाहाबाद वाराणसी भदोही जा रहे थे। लोगों ने कहा कि सड़कें हमेशा बनती रही हैं पर इस प्रकार से पूरा जनपद ठप कर कभी नही बनीं।
विज्ञापन

बथुआ तिराहे से गांधीघाट तक सड़क निर्माण के चलते सोमवार को 24 घंटे के लिए मिर्जापुर-औराई और चील्ह-गोपीगंज मार्ग को ब्लॉक कर दिया गया था। ऐसे में मध्य प्रदेश जाने वाली गाड़ियों को रविवार रात से नटवा तिराहा से गैपुुरा, विजयपुर होते हुए लालगंज के रास्ते भेजा गया। सोनभद्र जाने वाले भारी वाहनों को मिर्जापुर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। उन्हें वाराणसी से रामनगर नरायनपुर के रास्ते सोनभद्र भेजा जा रहा है। वहीं छोटे वाहन व रोडवेज तथा निजी यात्री बस के लिए एक लेन खोला गया है। जिससे आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इलाहाबाद एवं औराई तथा गोपीगंज से होकर मध्यप्रदेश जाने वाले वाहनों को नटवां तिराहा से गैपुरा विजयपुर के रास्ते लालगंज होते हुए भेजा जा रहा है।
सीमेंट, खाद व अनाज लदे भारी वाहनों को चुनार होते हुए बरौधा तिराह से रेलवे स्टेशन तक भेजा जा रहा है। इसी रास्ते से एफसीआई के गोदाम तक वाहनों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें