फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना हेलमेट व तीन सवारी चलने वालों 50 वाहनों का चालान

विज्ञापन
वाहन का चालान करती पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले भर में सोमवार को तीन सवारी व हेलमेट अनिवार्य के तहत पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान 50 वाहनों का बिना हेलमेट व लाइसेंस तथा तीन सवारी चलने के आरोप में चालान किया गया। जिनसे 35 सौ रुपया जुर्माना वसूला गया। जनपद भर में चेकिंग अभियान चलने से तीन सवारी चलने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर पूरे जनपद में सोमवार को तीन सवारी एवं बिना हेलमेट के चलने वाले बाइक सवारों के विरुद्घ अभियान चलाया गया। नगर में यातायात प्रभारी मनोज ठाकुर ने अभियान चला कर वाहनों की चेकिंग की। दस लोगों को बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते पाए जाने पर उनका चालान कर दिया। चेताया कि दोबारा बिना हेलमेट के गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर उनकी गाड़ी को सीज कर दिया जाएगा। वहीं शहर कोतवाल रमेश यादव, कटरा कोतवाल श्रीकांत राय तथा देहात कोतवाल संजय राय ने अभी अपने अपने क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की। इसके अलावा जनपद के जिगना, विंध्याचल, चील्ह, कछवां, पड़री, अदलहाट, मड़िहान, लालगंज, हलिया, अहरौरा, जमालपुर, पड़री आदि थाना प्रभारियों ने भी चेकिंग कर वाहनों का चालान किया। इसके साथ ही लोगों को हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाने की सलाह दी। जिले में 20 वाहनों का चालान बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों तथा 50 वाहनों का चालान बिना लाइसेंस और दस वाहनों का चालान अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर किया गया। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि यह अभियान समय समय पर चलता रहेगा। उन्होंने जनता से अपील किया कि बिना हेलमेट के गाड़ी नहीं चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें