नउआ टोला में गणेश चौथ पर की गई पूजा
मिर्जापुर। नगर के पैरिया टोला स्थित श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन गणपति का भव्य शृंगार किया गया। दस किलो खोवा और मेवे से बना केक चढ़ाया गया और उसे प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। यहां शुरू हुए अखंड पाठ का समापन शनिवार को भंडारे के साथ होगा। मंदिर को आकर्षक लाइट से सजाया गया था। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत धारण कर पूजा की और पुत्रों के दीर्घायु की कामना की।
गणेश चौथ पर सुबह से ही भक्त विघ्नहर्ता के दर्शन पूजन के लिए जुट गए। सिद्धि विनायक का भव्य शृंगार किया गया। श्रद्घालुओं ने उनका दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद रामायण पाठ शुरू हुआ। पाठ का समापन शनिवार को भंडारे के साथ होगा। सात जनवरी को देवी जागरण का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अमित श्रीनेत, राकेश राठौर, उमेश यादव, रामपूजन सिंह, अशोक गुप्ता, अशोक केसरवानी, गोवर्धन यादव, दिनेश साहू, अली मोहम्मद, दिनेश चौबे, शरद कसेरा, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
गणेश चौथ पर महिलाओं ने व्रत धारण कर पुत्र-पुत्रियों के दीर्घायु की कामना की। महिलाएं गंगा घाटों व घरों में स्नान के बाद श्री गणेश की कथा सुनी। इस दौरान तिल व गुड़ का भोग लगाया। पं. नितिन अवस्थी ने बताया कि बाधाओं को दूर कर गणपति भगवान इस दिन व्रत करने वाली महिलाओं को मनवांछित फल प्रदान करते हैं। व्रती महिलाओं के बच्चों के दुखों को हर कर उन्हें दीर्घायु बनाते हैं। व्रत करने वाली महिलाओं ने गणेश कथा सुन कर तिल गुड़ का दान किया व प्रसाद ग्रहण किया।