फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची होंगे दुरूस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय तहसील सभागार में गुरूवार को मतदाता पुनरीक्षण सूची को लेकर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें चार तिथियां निश्चित की गईं, जिसमें नाम बढ़ाने, कटवाने, शुद्घ करने के लिए अवसर निश्चित किए गए।इसमें सभी दलों के नेताओं की राय ली गई। उपजिलाधिकारी लल्लन राम ने बैठक में पुनरीक्षण सूची की विधिवत जानकारी दी। कहा कि सभी दल के लोग सहयोग देने का काम करें। मतदाता सूची शुद्घ बनेगी, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नही होगी। बीएलओ बूथ पर जाकर प्रत्येक मतदाता की सही जानकारी लेकर ही बढ़ाने व घटाने का कार्य करेंगे। कोई भी नागरिक मतदाता सूची से वंचित नही रहना चाहिए। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे, सपा से चौधरी श्याम नरायन यादव व हरीशंकर यादव, बसपा से जिला कोषाध्यक्ष महेेंद्र चौबे व धनेश्वर गौतम, कांग्रेस के सूर्यमणि तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें