फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में कंचन रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित सेवायोजन कार्यालय पर मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र की ओर से देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषयक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कंचन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुुभारंभ डा. वीसी कौशिक, आनंद कुमार मिश्र एवं अनूप कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जला कर किया। युवक व युवतियों ने एक से बढ़ कर एक देश भक्ति व राष्ट्र निर्माण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक समिति द्वारा सभी प्रतिभागियों के भाषण कला में विषयवस्तु, संवाद, प्रस्तुतिकरण, विचार कौशल एवं आत्मविश्वास को आधार बना कर अंक प्रदान किया गया। लालगंज ब्लॉक की कंचन ने प्रथम, विकास खंड सिटी से कुमारी रूबी देवी द्वितीय एवं लालगंज ब्लॉक की कात्यायनी कर्षण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कंचन को पांच हजार, दूसरे स्थान पर रूबी देवी को दो हजार तथा तीसरे स्थान के लिए कात्यायनी कर्षण को एक हजार रुपये तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया। सीमा पांडेय, इरफान कुरैशी, शशांक द्विवेदी, कीर्ति प्रकाश, ऋषिराज भारती, हरिश्चंद्र चौधरी, संदीप कुमार, सूर्य प्रताप, नायब बिंद आदि रहे। संचालन उदयभान व धन्यवाद ज्ञापित शमीम बेगम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें