फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बदमाशों ने पैथालाजी संचालक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर (मिर्जापुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पसही गांव के पास रविवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक पैथोलॉजी संचालक के पास मौजूद लाखों के जेवरात और नगदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चंदौली जिले की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ पाई।
विज्ञापन

नरायनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के बघेडी गांव निवासी मनोज कुमार (45) चंदौली के बबुरी बाजार में पैथोलॉजी सेंटर चलाते हैं। रविवार को दोपहर घर से बबुरी स्थित अपनी पैथोलॉजी सेंटर पर जा रहे थे। जैसे ही पसही डवक मार्ग के पसही गांव के पास पहुंचे कि बीच रास्ते में खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। गाड़ी रोकते ही एक बदमाश ने मनोज कुमार की कनपटी पर तमंचा सटा दिया जबकि दूसरे ने तमंचे के मुठिया से सिर पर वार कर दिया। इससे मनोज बेहोश होकर गिर पड़ा। बदमाशों ने मारपीट कर उसके पास मौजूद सोने की चेन, एक अंगूठी, एक मोबाइल फोन एवं पर्स में रखा ढाई हजार रुपए नगद लूटकर चंदौली की तरफ भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मनोज कुमार की सूचना पर मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते चलें कि 20 दिनों के अंदर डवक पुलिस चौकी क्षेत्र में लूट की यह दूसरी घटना है। विगत 18 नवंबर को बबुरी के ही गल्ला व्यापारी को पिस्टल सटाकर लूट लिया गया था। इसका खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है। इससे पहले ही बदमाशों ने रविवार को एक और व्यक्ति को तमंचे के बल पर लूट लिया। थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चंदौली जनपद की सीमा तक घेराबंदी की गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें