फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं हुईं स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन हलिया विकास खंड के विभिन्न पंडालों में करीब 36 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं । पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा एवं झांकी को भव्य एवं आकर्षक रूप दिया गया है। जो काफी आकर्षक लग रही है। इसको देखने के लिए भक्तों की भारी संख्या में भीड़ भी उमड़ने लगी है।
विज्ञापन

प्रतिमा स्थल पर वैदिक पूजा अर्चना के बाद देवी गीत और भजन कीर्तन का सिलसिला शुरू कर दिया गया है । ऐसे में प्रथम शैलपुत्री मां दुर्गा के जयघोष से समूचा ग्रामीणांचल गुंजायमान हो रहा था। गड़बड़ा शीतला माता धाम दरबार में नवरात्रि के प्रथम दिन करीब दस हजार भक्तों ने अपनी हाजिरी लगाई । इसी तरह ड्रमंडगंज में सेवटी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भक्तों ने भाव सहित शीश नवाया । हलिया बाजार में बने विशाल दुर्गा पूजा पंडाल में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रतेह चौराहा और बरौधा बाजार में स्थापित मां दुर्गा की भव्य झांकी का दर्शन करने के लिए भक्तों की कतारें लगी थी। कोटा घाट, अदवा कालोनी, बबुरा भैरोदयाल, नैड़ी कठारी , देवरी बाजार सहित अन्य कई गांवों में भी स्थापित दुर्गा प्रतिमा स्थल पर भी मां की झांकी का दर्शन करने के लिए लोगों की ललक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें