फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों को मिले किट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी क्लब में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। रवींद्र कुमार सिंह को संघ का प्रदेश संयुक्त मंत्री बनाए जाने पर हर्ष जताया गया और बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों की समस्या के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने कहाकि सफाई कर्मचारियों के रोके गए वेतन को जल्द जारी किया जाए। महिला सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण पांच किमी के दायरे में करें। साथ ही अवशेष सफाई कर्मचारियों को स्थाई प्रमाण पत्र जारी हो। जिला मंत्री प्रभाशंकर आजाद ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को सफाई किट उपलब्ध कराया जाए, किट बिना सफाई कार्य बाधित हो रहा है। इसके बिना जिम्मेदारी के निर्वहन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों का पे रोल प्रधान के अनुपस्थिति में ग्राम पंचायत अधिकारी से सत्यापित कराया जाए। उन्होंने कहा कि वेतन प्रत्येक माह की 25 तारीख तक दिया जाए। सफाई कर्मचारियों को तैनाती स्थल के अतिरिक्त काम नहीं कराया जाए। बैठक में संतोष मिश्रा, मनोज पांडेय, सूर्यबली राम, अफसर जहां, सुषमा, गीता देवी, अब्दुल अंसारी, दिनेश यादव, सत्य नरायन यादव, कमलेश कुमार, मनीष यादव, अमरनाथ, राजेश बिंद, रामदुलार, सोनवती मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें