फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों ने सीखा योग क्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विन्ध्य योग सेवा धाम और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को नगर के सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय निशुल्क आदर्श योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला प्रमुख संगीता व्यास ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओम के पवित्र मंत्र के साथ किया। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मंडूक आसन, गोमुखासन, वक्रासन, भुजासन , पवनमुक्तासन सहित सूर्य नमस्कार की विशेष क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। योगी भोलानाथ ने कहा कि सूर्य नमस्कार एक पूर्ण व्यायाम क्रिया है। इससे शरीर के सभी अंग प्रत्यंग एवं फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। प्रबंधक आर जानसन ने कहा कि अब सभी देशवासियों को अपने पूर्वजों की परंपराओं के अनुसार जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए। राजेन्द्र कुमार गोयनका ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें अपने जीवन में योग को अपना लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें