सपा की बैठक में बोलते कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव। स्रोत- सपा
अखिलेश यादव की रैली को लेकर सपा ने की कार्यालय पर बैठक
मिर्जापुर। सरदार पटेल बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को वाराणसी के हरहुआ स्थित अकेलवा मैदान में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रैली में जिले से 10 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह बात सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर आयोजित संगठन और नेताओं की बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कही।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने बताया कि मझवां व चुनार से भारी से काफी संख्या में रैली में पहुंचने के लिए संसाधन की व्यवस्था की गई है। रैली ऐतिहासिक हो इसलिए जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता रैली में पहुंचेंगे। भाजपा झूठ और फरेब की बाते करके जनता को बरगलाने की साजिश कर रही है। हमें इनका मुंहतोड़ जबाव देना होगा। किसान खाद और पानी के लिए परेशान हैं। सोसाइटी पर किसान खाद के लिए लंबी लाइन लगा रहे हैं। कहा कि बूथ से लेकर सेक्टर तक विधानसभा व ब्लॉक अध्यक्ष अलग-अलग बैठक कर तैयारी करें। बैठक में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, अभय यादव, राजेश भारती, अभिषेक दूबे, राणा प्रताप सिंह, दिव्या गुप्ता, राजकुमार यादव, परवीन बानो, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव आदि रहे।