फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुरक्षा व्यवस्था के लिए विंध्याचल में 100 भिखारियों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस के जवानों की तैनाती के साथ ही मेला क्षेत्र में आने वाले भिखारियों की भी जांच की गई। पूछताछ कर 100 भिखारियों का सत्यापन किया गया। हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन

नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। इसमें भीड़ का फायदा उठाकर चोरी और उचक्कागिरी करने वाले गिरोह के सदस्य भी आते हैं। ये लोग भिखारी के वेष में विंध्याचल क्षेत्र में रहते हैं। इन पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस फोर्स व एटीएस की भी तैनाती की गई है। पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ ही विंध्याचल क्षेत्र में रुके भिखारियों को चिह्नित कर उनका सत्यापन भी कर रही है। पुलिस भिखारियों की जांच कर पता कर रही है कि कि उनमें कोई रोहिंग्या या संदिग्ध तो नहीं है। पुलिस अब तक 100 भिखारियों की जांच कर सत्यापन कर चुकी है। फिलहाल कोई संदिग्ध नहीं मिला है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जगह-जगह फोर्स की तैनाती के साथ ही इंटेलिजेंस के लोग भी मेला क्षेत्र में सादे वेष में हैं। संदिग्ध लोगों पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में करीब 100 भिखारियों का सत्यापन किया गया है। इसमें कोई संदिग्ध नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें