फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 10 लाख लोगों को लगा कोविड का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को सभी बूथों पर चले अभियान में 28 हजार 250 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। अभियान के तहत अब तक जिले में 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। मंडलीय अस्पताल में और अन्य सीएचसी-पीएचसी पर रजिस्ट्रेशन सत्यापन के बाद टीकारकण कक्ष में टीका लग रहा था।18 प्लस में 20 हजार 462 को कोविशील्ड की प्रथम डोज और तीन हजार 614 को दूसरा डोज लगाया गया। 18 प्लस में कोवैक्सीन की तीन हजार 455 को प्रथम डोज और 719 को दूसरा डोज लगाया गया। चील्ह पीएचसी पर 1769, गुरसंडी पीएचसी में 2930, विजयपुर पीएचसी में 1599, पड़री पीएचसी में 1656, कछवां में 3310, सीखड़ में 559, जमालपुर में 3143, चुनार में 3373, लालगंज में 1162, हलिया में 2195, पटेहरा में 1534, राजगढ़ में 3180, मंडलीय अस्पताल और तरकापुर में कोवैक्सीन का 1840 टीका प्रथम डोज लगाया गया। जिले में अभी 13 हजार 280 डोज कोविशील्ड और 11 हजार 920 कोवैक्सीन स्टोर में रखा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से ऊपर 18 लाख नागरिकों को टीककारण लक्ष्य के सापेक्ष आठ लाख 71 हजार प्रथम डोज, एक लाख 36 हजार द्वितीय डोज लगाकर आम जनमानस को तीसरी लहर से बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें