फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एएमयू में शिक्षक की हत्या करने वाला एक लाख का इनामी जुबैर मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट- अलीगढ़, दिल्ली समेत अन्य केंद्रों के भी ध्यानार्थ
विज्ञापन


मेरठ में व्यापारी की हत्या करने आया था, मुनीर गैंग के सदस्य पर 43 प्राथमिकी हैं दर्ज
दिसंबर 2024 में की थी राव दानिश की हत्या, 2018 में एएमयू के छात्र शावेज को मारा था
-एसटीएफ के साथ अलीपुर रोड पर हुई मुठभेड़ में मारा गया

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरठ में व्यापारी की हत्या करने आया एक लाख इनामी अलीगढ़ निवासी जुबैर बुधवार सुबह एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया। उसने 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर की थी। वह मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था। उसके खिलाफ हत्या, लूट और डकैती आदि की 43 प्राथमिकी दर्ज हैं।
एएसपी एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह चार बजे सूचना मिली थी कि जुबैर मेरठ में एक व्यापारी की हत्या करने आया है। वह अपने साथी के साथ मेरठ के अलीपुर रोड पर बंद फैक्टरी के पास खड़ा है। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह के निर्देश पर जुबैर की घेराबंदी शुरू की गई। टीम मौके पर पहुंची और जुबैर को आत्मसमर्पण करने को कहा। जुबैर और उसके साथी ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग कर दी। एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में जुबैर गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज मेरठ ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया। जुबैर मूलरूप से गांव नौशा थाना बरला, जिला अलीगढ़ का रहने वाला था। वह फिलहाल शाहीन बाग दिल्ली में रह रहा था। टीम ने मौके से अपाचे बाइक, दो पिस्टल 32 बोर, दस खोखा 32 बोर और पांच कारतूस बरामद किए। जुबैर पर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 दिसंबर को की थी शिक्षक की हत्या
एएसपी ने बताया कि जुबैर ने 24 दिसंबर 2025 को अपने साथियों के साथ मिलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शिक्षक राव दानिश हिलाल की गोली मारकर हत्या की थी। उसने वर्ष 2018 में भी उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अलीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्र शावेज की गोली मारकर हत्या की थी। दोनों मामलों में अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इनके अलावा उसके खिलाफ दिल्ली और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में कई आपराधिक वारदात की प्राथमिकी दर्ज हैं। बुधवार को हुई मुठभेड़ के संबंध में मेरठ के लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें