फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी दिल्ली में बवाल और एमयू की घटना को लेकर मेरठ जोन में अलर्ट, इंटरनेट सेवा 24 घंटे के लिए बंद

Mon, 16 Dec 2019 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Violence in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिणी दिल्ली में हुए बवाल और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हुई घटना को लेकर वेस्ट यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ से मेरठ जोन के सभी जिलों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डीएम अनिल ढींगरा ने कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत जिले में 15 दिसंबर की रात्रि से 16 दिसंबर की रात्रि तक इंटरनेट सेवाएं बंद करने के निर्देश दिए हैं। देर रात एसपी सिटी ने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर में मार्च किया।
विज्ञापन


आला अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से सीसीएसयू, सभी निजी विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जिन शिक्षण संस्थानों में दूसरे राज्यों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं वहां भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा है कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कहीं भी किसी तरह की भीड़ जमा न होनी दी जाए। मेरठ के अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर व अन्य जिलों के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कहा गया कि शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस फोर्स अलर्ट रहे। देर रात एसपी सिटी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा संबंधी बैठक की। खुफिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विश्वविद्यालय कैंपस में खुफिया विभाग की टीम पहुंच गई। घंटाघर, हापुड़ अड्डा, बुढ़ाना गेट पर पुलिसकर्मियों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें