लू बक्सर में मंदिर निर्माण के लिए नींव रखती जिपं सदस्य पूनम भूदेव शर्मा । स्त्रोत:- संवाद
माछरा। ब्लॉक क्षेत्र माछरा के अंतर्गत गांव लू बक्सर में जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने शिव मंदिर की स्थापना में भाग लेकर मंदिर निर्माण की नींव रखी और 21 हजार रुपये दान दिए। प्रसाद का वितरण किया। वहीं मंदिर निर्माण में पूर्व प्रधान लू बक्सर रामवीर सिंह ने जमीन दी। इस दौरान राकेश कुमार, नरेश मास्टर, नवाब सिंह, आशीष शर्मा, भूदेव शर्मा, विष्णु शर्मा, सतवीर प्रजापति, गंगाराम, रविंद्र चौहान, धनु प्रधान आदि लोग शामिल रहे।