फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोस्टर प्रतियोगिता में जारा रही प्रथम

Sat, 04 Jul 2026 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में संचारी रोग नियंत्रण के तहत बनाए गए पोस्टरों के साथ छात्राएं। (स्त्रोत संस्थ
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य दिमागी बुखार, वेक्टर जनित, जल जनित और अन्य संचारी रोगों के प्रति छात्रों और समाज में जागरूकता फैलाना था। प्रतियोगिता में जारा प्रथम, सुहाना द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार व संचालन चंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रेरणादायक पोस्टर बनाए। जो संचारी रोगों के बचाव, रोकथाम और उपचार के तरीकों को बेहद सरल और प्रभावी ढंग से समझा रहे थे।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में चंद्रप्रताप सिंह, निकहत आरा गद्दी, डॉ. केशव कुमार और डॉ. सुशील कुमार शर्मा शामिल थे। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें