फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती से अभद्रता, रिश्ता टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में युवती से छेड़छाड़, रिश्ता भी तुड़वाया
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में दबंगों ने युवती से छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की तो मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने युवती का रिश्ता तक तुड़वा दिया। शुक्रवार को युवती के पिता पुलिस ऑफिस पहुंचे और अफसरों से मदद की गुहार लगाई।
ब्रह्मपुरी के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को पिछले काफी समय से राज कपूर नाम का युवक परेशान करता आ रहा था। युवती ने कई बार विरोध किया, लेकिन उसकी हरकत बंद नहीं हुई। काफी परेशान होने के बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत कर दी। इस पर युवक की मनमानी और बढ़ गई। आरोप है कि वह मौका पाकर कुछ लोगों को लेकर युवती के घर पहुंचा और अभद्रता की। आरोप है कि युवक ने युवती पर तेजाब फेंकने तक की धमकी दी। पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे युवती के पिता ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी लगातार धमकी दे रहा है। इस कारण उसका परिवार बेहद डरा हुआ है। उनकी बेटी का रिश्ता तय हो चुका था, जिसे उसने तुड़वा दिया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें