युवक पर मारपीट करने व रुपये छीनने का आरोप
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी साजिद ने थाने में दी तहरीर में एक युवक पर मारपीट करने तथा जेब से 8 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी साजिद ने बताया कि रास्ते में आरोपी ने रोककर गाली गलौच करते हुए चार सौ रुपये मांगने लगा। रुपये देने से मना किया डंडे से वार कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। भाई सुयेब को बुलाया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौच कर मारपीट की और भाई की जेब में रखे आठ हजार रुपये छीन लिए। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद