फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को हराकर फाइनल में पहुंची युवा एकेडमी

विज्ञापन
पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में मैच के बाद खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित फोटो स्त्रोत एकेडमी
विज्ञापन
मेरठ। पंचवटी क्रिकेट मैदान में चल रहे अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच युवा क्रिकेट एकेडमी और फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। बुधवार को खेले गए मैच में युवा क्रिकेट एकेडमी ने 10 रन से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




युवा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में 8 विकेट खोकर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 232 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। टीम की ओर से आदित्य ने शानदार 101 रन की शतकीय पारी खेली। सालिक ने 48 व जतिन ने 24 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज कृष ने तीन, फैजान ने दो व वर्षा और शमी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी। फाइनल में प्रवेश करने के लिए 10 रन से पीछे रह गई। टीम की ओर से कुशाग्र ने 55, आरव वशिष्ठ ने 49, वैभव ने 31 व शिवराज शर्मा ने 21 रन बनाए। युवा के गेंदबाज देव शर्मा ने दो व देव और समर ने एक-एक विकेट लिया। युवा क्रिकेट एकेडमी ने रोमांचक मैच में दस रन से जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। मैच के मैन ऑफ द मैच आदित्य, फाइटर ऑफ द मैच कुशाग्र रहे। कोच उमेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। आयोजक उमेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट फाइनल मैच पंचवटी और युवा क्रिकेट एकेडमी के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें