फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवाओं ने निकाला पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप सेंगर की बेल पर रोक और सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई
विज्ञापन

मेरठ। युवाओं ने पैदल मार्च निकालकर कुलदीप सेंगर की बेल पर रोक लगाने और रैमोन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की मांग की।
युवाओं का कहना है कि जब गंभीर मामलों में भी आसानी से बेल मिल जाती है, तो कानून का भय समाप्त हो जाता है और अपराध को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने मांग की कि न्याय व्यवस्था में सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। एडवोकेट आदेश प्रधान ने कहा कि सोनम वांगचुक जैसे रैमोन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति का संघर्ष सत्ता के खिलाफ नहीं, बल्कि संविधान के भीतर रहकर जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है। उनकी आवाज दबाना लोकतंत्र की आत्मा पर सीधा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सेंगर की बेल पर रोक की मांग केवल एक केस नहीं, बल्कि पूरे न्याय तंत्र की जवाबदेही का सवाल है। यदि बेल और संरक्षण के सहारे अपराध को बढ़ावा मिलता रहा, तो जनता का कानून से भरोसा टूट जाएगा। इस आंदोलन को समर्थन करने वालों में अनुज भड़ाना, आकाश भड़ाना, शशिकांत गौतम, शेरा जाट, दीपक शर्मा, राहुल अर्जक, राहुल वर्मा, आलोक बेशला, सागर बेसला, गौरव गिरि, रविंदर प्रधान, शन मोहम्मद, खालिद दुगरावली, दानिश राणा, गौरव राणा, नितिन गर्ग, शुभम भड़ाना, निशु प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें