फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी टोल पर स्काॅर्पियो सवार युवकों ने मचाया उत्पात, टोलकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर के मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर रविवार देर रात शराब के नशे में धुत बिना नंबर की स्काॅर्पियो में सवार पांच युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने टोल शुल्क मांगने पर टोलकर्मी मोहित के साथ मारपीट की और घूसे मारकर टोल बूथ का शीशा तोड़ दिया। टोलकर्मी एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

टोलकर्मियों के अनुसार रविवार रात 12 बजे काले रंग की स्काॅर्पियो टोल बूथ संख्या 17 पर आकर रुकी। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। टोलकर्मी मोहित ने टोल शुल्क मांगा और फास्टैग दिखाने को कहा। एक युवक गाड़ी से उतरा और गाली गलौच करते हुए टोल बूथ के शीशे पर घूसे मारने शुरू कर दिए। विरोध करने पर टोलकर्मी मोहित की पिटाई शुरू कर दी। स्काॅर्पियो सवार अन्य युवकों ने टोल प्लाजा पर जमकर उत्पात मचाया। मामले को देखकर अन्य टोलकर्मी टोलबूथ की ओर दौड़े। उन्हें देखकर आरोपी युवक बैरियर उठाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सोमवार को टोलकर्मी परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से स्काॅर्पियो सवार युवकों की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें