बागपत। काजीपुरा मोहल्ले में खाली जमीन पर क्रिकेट खेल रहे युवकों युवकों का आरोप, जमीन अपनी बताकर उन्हें क्रिकेट खेलने से रोकता है हमलावर, पुलिस से की शिकायतके पीछे एक हमलावर तलवार लेकर दौड़ा। इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। वीडियो में हमलावर तलवार लेकर क्रिकेट खेलने वाले युवकों को धमकी देता नजर आ रहा है। काजीपुरा मोहल्ला निवासी रियाजुद्दीद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर को वह अपने परिवार और मोहल्ले के रहमान, सिराजुद्दीन, रिजवा, मोइन, शाकिर, रियान समेत 15-16 युवकों के साथ तालाब के पास मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। आरोप लगाया कि तभी एक युवक तलवार लेकर मैदान पर पहुंच गया। उसने उनका क्रिकेट खेलना बंद करा दिया और वहां से भगाने लगा उन्होंने मना किया तो युवक ने तलवार से हमला करने का प्रयास किया।
युवक तलवार लेकर पीछे भाग लिया। आरोप लगाया कि वह युवक मैदान की जमीन को अपनी बता रहा था, जबकि जमीन किसी अन्य व्यक्ति की है। इससे पहले भी उन्हें क्रिकेट खेलने पर जान से मारने की धमकी दे चुका है और मैदान फावड़े से खोदकर खराब कर दिया। रियाजुद्दीन ने पुलिस से हमलावर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी। सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।