सरधना। मोहल्ला जोगियान में रविवार देर शाम कार सवार युवकों ने एक बाइक सवार युवक के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। झिटकरी निवासी गुरमीत पुत्र सुभाष ने बताया कि रविवार शाम वह भतीजे कुणाल पुत्र ललित के साथ बाइक से सरधना आ रहा था। आरोप है कि मोहल्ला जोगियान के पास एक कार में सवार कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। उन्होंने अचानक कार को सामने लगाकर दोनों को रोक लिया। विरोध करने पर कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी वहां से भागे। संवाद