दौराला - हमले में घायल सिवाया गांव निवासी सलमान। स्रोत : संवाद
दौराला। सिवाया गांव में सोमवार को बच्चों के विवाद में पिता पुत्र समेत तीन लोगों ने सलमान पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। युवक चाकू लगने से घायल हो गया। सलमान ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले उनके और पड़ोसी के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में पड़ोसी ने अपने पिता व एक युवक के साथ मिलकर सोमवार को उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी आंख के पास चाकू लगा। उसने किसी तरह भागकर जान बचाई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है। संवाद