फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्मशान में युवाओं ने किया श्रमदान, स्वच्छता का लिया संकल्प

विज्ञापन
सरधना। दौराला रोड ​​​स्थित श्मशान स्थल पर सफाई अ​भियान चलाते युवक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का परिचय देते हुए दौराला रोड स्थित श्मशान में स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने स्वयं श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और नगर के श्मशान घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

युवाओं ने बताया कि 15 सितंबर को सैनी समाज के एक बुजुर्ग के निधन के बाद शवयात्रा नंगला रोड स्थित श्मशान पहुंची। वहां गंदगी देखकर युवाओं ने तत्काल सफाई की। इसी दौरान नगर के अन्य श्मशान में भी नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसी संकल्प के तहत शनिवार को युवाओं की टीम दौराला रोड स्थित श्मशान पहुंची। युवाओं ने परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी और कूड़े को हटाया तथा साफ-सफाई की। युवाओं ने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। श्रमदान करने वालों में गोविंद, दीपक, संदीप, पवन, खेमचंद, दीपक कुमार, राधेश्याम, जगदीश, संजय, मोनू और विनय समेत अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें