फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाईपास पर युवकों ने कार सवार को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में टक्कर लगने पर पीटा, हाईवे पर जाम लगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित घाट चौकी के पास शुक्रवार दोपहर स्विफ्ट कार सवार युवकों ने एक कार चालक को रोककर उस पर बेल्ट से हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार से हरियाणा जा रहे स्विफ्ट कार सवार युवकों और मेरठ से गाजियाबाद जा रहे किया कार चालक के बीच रास्ते में हल्की टक्कर हो गई थी। इसी बात को लेकर स्विफ्ट सवार युवक आक्रोशित हो गए और उन्होंने किया कार को जबरन रुकवा लिया। आरोप है कि युवकों ने चालक को गाड़ी से बाहर खींचकर बेरहमी से बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


हमले से बचने के लिए पीड़ित युवक जान बचाकर सड़क पर दौड़ता रहा, लेकिन हमलावरों के उग्र तेवर के चलते कोई भी राहगीर उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान कुछ वाहन चालकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के चलते दिल्ली-देहरादून बाईपास पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे कुछ वाहन चालक मदद के लिए पास स्थित घाट चौकी पहुंचे, लेकिन चौकी का गेट बंद मिला। वहां अंकित पुलिसकर्मियों के नंबरों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन व्यस्त मिले। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि अभी तक पीड़ित की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर पीड़ित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें