फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: टीकाकरण कराने पर युवाओं को मिलेगी टी-शर्ट, मेरठ के वैक्सीनेशन लक्ष्य में पिछड़ने पर जताई नाराजगी

Sun, 16 Jan 2022 05:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

जनपद मेरठ का टीकाकरण प्रतिशत मात्र 27.28 प्रतिशत है, जो काफी कम है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर पहली डोज लगवाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें टीकाकरण के लक्ष्य में मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के पिछड़ने पर नाराजगी जताई गई। अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के लिए कहा गया। गाजियाबाद, बागपत सहित अन्य जिलों में भी स्थिति सुधार की चेतावनी दी गई। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए स्कूलों में लकी ड्रा से निशुल्क टी-शर्ट दी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने मॉस्क न पहनने वालों पर कार्रवाई में ढिलाई पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों के कोविड टेस्ट कराए जाएं। नए भर्ती होने वाले मरीजों के भी अनिवार्य रूप से एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट करवाएं। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में आरटीपीसीआर टेस्टिंग काफी कम है। गाजियाबाद और बुलंदशहर में संक्रमितों को तत्काल आइसोलेट कराने को कहा गया। बागपत में मेडिकल किट का कम वितरण होने पर भी नाराजगी जताई गई।

जनपद गाजियाबाद में 574 तथा जनपद बुलन्दशहर में 211 अवशेष पॉजिटिव व्यक्तियों को फैसिलिटी एलोकेशन शीघ्र कराया जाये।कोविड मरीजों को मैडिकल किट का वितरण जनपद बाग़पत में सबसे कम है। सभी हापुड़ में आईसीसीसी से कोविड रोगियों की निगरानी बढ़ाने को कहा गया।
विज्ञापन


बुलंदशहर में 18-44 आयु वर्ग में प्रथम डोज सबसे कम 79.31 प्रतिशत है। दूसरी डोज में भी बुलंदशहर का प्रतिशत 42.93 मंडल में सबसे कम है। मेरठ में भी मात्र 48.12 प्रतिशत है। 15-17 आयुवर्ग में जनपद मेरठ का प्रतिशत मात्र 27.28 प्रतिशत है, जो काफी कम है। इस दौरान ब्लॉक स्तर पर पहली डोज लगवाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण की गति बढ़ाने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें