फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जमानत पर जेल से बाहर आए युवक की हमलावरों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या की, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 28 Apr 2025 09:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस को घटना से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। किसी प्रकार पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कस्बा सिवाल खास में सोमवार सुबह जमानत पर जेल से बाहर आए एक युवक की हमलावरों ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने काफी समय तक शव उठाने नहीं दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कस्बा सिवाल खास निवासी किशोरी पुत्र कांति प्रसाद 30 वर्ष मेरठ मेट्रो में काम करता था। नौ अप्रैल को कस्बा सिवाल निवासी विकास की हत्या में किशोरी जमानत पर जेल से बाहर आया था। सोमवार सुबह किशोरी अंबेडकर भवन के पास स्थित दुकान से दूध लेने गया था। इस दौरान किशोरी मोबाइल पर किसी से बात करता हुआ अंबेडकर भवन के मैदान में टहलने लगा। इस बीच ग्रामीणों को गोली चलने की आवाज आई। 

ग्रामीणों ने मौके पर जाकर देखा तो किशोरी खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। किशोरी की कनपटी पर गोली लगी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को घटना से गुस्साए परिजनों ने शव उठाने नहीं दिया। किसी प्रकार पुलिस ने समझा-बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार जेल से आने के बाद से विकास के परिजन किशोरी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें