फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में घाट पर नहाते समय गंगा में समाया युवक, बचाने की कोशिश नाकाम, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

Thu, 18 Jun 2026 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर स्थित भीमकुंड-मनोहरपुर गंगा घाट पर नहाते समय एक युवक गहरे पानी में डूब गया। पुलिस और गोताखोरों की टीम देर शाम तक उसकी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर क्षेत्र में भीमकुंड-मनोहरपुर गंगा घाट पर बुधवार को नहाते समय एक युवक गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

विज्ञापन


पशु चराने के दौरान उतरा था गंगा में
जानकारी के अनुसार बिजनौर जिले के बढ़ापुर निवासी रफीक अपने साथियों के साथ हादीपुर गावड़ी क्षेत्र के पास गंगा किनारे पशु चरा रहा था। दोपहर में तेज गर्मी के कारण वह स्नान करने के लिए गंगा में उतर गया।

गहरे पानी में पहुंचते ही डूबने लगा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय रफीक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद एक युवक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों को मदद के लिए बुलाया गया।

तेज धारा में हुआ लापता
ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंगा की तेज धारा में लापता हो चुका था। सूचना मिलने पर हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया।
विज्ञापन

तलाश तेज करने की मांग
घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रुद्र प्रताप सिंह भी समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सर्च अभियान तेज करने और युवक को जल्द तलाशने की मांग की।

परिजन भी पहुंचे हस्तिनापुर
घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन बिजनौर से हस्तिनापुर के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगा में तलाश करती रही, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

पुलिस का कहना है कि सर्च अभियान लगातार जारी है और युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें