फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवकों ने सांसद को दिखाए काले झंडे

Mon, 26 Feb 2024 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। गांव कुतुबपुर के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के कैराना सांसद प्रदीप चौधरी को युवाओं ने काले झंडे दिखाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजपूत समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके समाज के इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को सरसावा थाना की शाहजहांपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर के विद्यालय में वार्षिक समारोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी मुख्य अतिथि रहे, जिस समय सांसद प्रदीप चौधरी का काफिला गांव कुतुबपुर के पास पहुंचा तो राजपूत समाज के युवाओं ने सांसद को काले झंडे दिखाए। राजपूत समाज से कान्हा राणा ने कहा कि 29 मई 2023 को ग्राम फंदपुरी में निकाली गई गुर्जर गौरव यात्रा का राजपूत समाज लगातार विरोध कर रहा है। राजपूत समाज के इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है। इसका राजपूत समाज लगातार विरोध दर्ज करा रहा है। इस दौरान सहदेव पुंडीर, कुलदीप चौहान, अंकित राणा, आकाश चौहान, सौरव राणा, सचिन चौहान, गिरी राज राणा मौजूद रहे।
उधर, सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की बात की है। वे किसी जाति के विरोधी नहीं है। उन्हें ये भी नहीं मालूम कि उन्हें किसी ने काले झंडे दिखाए हैं या नहीं। सांसद ने कहा कि वे भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं, एसपी देहात सागर जैन क कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें