फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों में भाग लें युवा, कॅरिअर संवारे : सुनील भराला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गगोल स्थित स्टेडियम में किठोली खालसा टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पंडित सुनील भराला ने कहा कि युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्हें खेलों में अपना कॅरिअर संवारना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाहे क्रिकेट हो, हॉकी हो या फुटबाल, वालीबाल हो या कबड्डी, सभी खेलों में युवा आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई युवा खिलाड़ी काफी संघर्ष और चुनौतियों से जूझते हुए आगे आए हैं और उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। ऐसे युवाओं से अन्य प्रतिभाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मान-सम्मान ही मेरठ और प्रदेश का मान-सम्मान है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अनुराग, अमरदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें