फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नहीं थम रहीं हत्याएं, युवक पर घर में घुसकर बरसाईं गोलियां, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Mon, 24 Apr 2023 11:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में अपराधियों को ने पुलिस का खौफ है न कानून का डर। यहां आए दिन हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार देर रात परतापुर में मामूली विवाद के बाद एक युवक की घर में घुसकर गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वहीं क्षेत्र में तनाव देखते हुए क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर के सोलाना गांव में  आमिर (23) पुत्र इसरार की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में परिवार के सदस्य लविश, इकरार, मोहसिन और इसरार को भी छर्रे लगे हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लाते समय रास्ते से हटने को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। पूरा गांव छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आमिर की 27 मई को ही शादी होनी थी। घर में समारोह की तैयारियां चल रही थीं।

विज्ञापन


सोलाना गांव निवासी आमिर ट्रैक्टर-ट्राॅली में भूसा लेकर घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते से हटने को लेकर आफाक और हुमांयु से आमिर का विवाद हो गया। इसके बाद आमिर घर पहुंच गया।

आरोप है कि बाद में आफाक, हुमांयु, शाहरुख, आबाद, औरंगजेब, आदिल, जाऊल, अफजाल और अन्य लोग आएं और घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने गोली मारकर इसरार की हत्या कर दी। एक गोली आमिर के गले में और दूसरी गोली पेट में लगी। इस दौरान परिजन बचाव में आए तो गोली के छर्रे लविश, इकरार और मोहसिन को भी लग गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यश हत्याकांड: सुपारी लेकर छात्र की हत्या करने वाला 25,000 का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन

सालेपुर कोटला की युवती से हुआ था रिश्ता
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले आमिर का रिश्ता सालेपुर कोटला निवासी युवती से तय हुआ था। 27 मई को शादी होनी थी। परिवार में खुशियों का माहौल था और खरीददारी चल रही थी।

50 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का आरोप
आमिर के परिजनों की ओर से हमलावरों पर 50 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

एक आरोपी के पिता और कई महिलाओं को हिरासत में लिया
वारदात के बाद पुलिस ने देर रात एक आरोपी आफाक के पिता साजिद के साथ ही अन्य आरोपियों के परिवारों की कई महिलाओं को हिरासत में लिया है। इनसे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें