फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल लूट के विरोध पर युवक को गोली मारी

Wed, 17 May 2023 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव रार्धना पुल के पास दोस्त के साथ घूम रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। जांघ में गोली लगने और हाथ में छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

रिंकू निवासी निजामपुर हापुड़ खेड़ा गांव में अपने दोस्त सागर से मिलने आया था। शाम को दोनों घूमने निकले थे। रार्धना रजबहे के पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिंकू से मोबाइल लूट का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट की और एक बदमाश ने उसपर गोली चला दी। गोली उसकी जांघ में लगी, जबकि छर्रे हाथ में लगने से वह घायल हो गया। परिजनों ने एसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि गोली लगने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जबकि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रही है। घायल के परिजनों को जानकारी के लिए थाने बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें