फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पर बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर रुहासा कट के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक नंगली आजड़ निवासी गौरव घायल हो गया। मौके पर एकत्र राहगीरों ने घायल युवक को एंबुलेंस चालक की मदद से मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई गई। हाईवे पर रुहासा कट के पास एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक पैर और शरीर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल मोदीपुरम भेजा गया था। परिजन घायल युवक को रेफर कराकर दूसरे अस्पताल ले गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें