लावड़। मजदूरी कर अपने गांव लौट रहे देदवा गांव निवासी अनुज के साथ गांव मैथना में पांच युवकों द्वारा मारपीट की गई। घायल के भाई ने चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नितिन ने इंचौली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका भाई अनुज 25 नवंबर को मजदूरी कर अपने गांव देदवा लौट रहा था। मैथना गांव के अड्डे पर दीपांशु, रमनीक, भोला, नीरज और एक अन्य आरोपी ने उसे रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट की और सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे अनुज के सिर में चोट लग गई। आरोपियों ने मारपीट करते हुए गाली-गलौज की और धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित के भाई ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।