फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भंडारे की तैयारी कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। रार्धना गांव में भंडारे की तैयारी कर रहे मोहित पर रविवार को गाली-गलौज का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
रार्धना गांव निवासी मोहित पुत्र रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आगामी 25 सितंबर को गांव में पीपल वाली माढ़ी पर भंडारे का आयोजन होना है। रविवार को वह अन्य लोगों के साथ भंडारे की तैयारियों में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंचा और मोहित के साथ गाली-गलौज करने लगा। मोहित ने इसका विरोध किया तो आरोपी के बेटे ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल मोहित को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। पीड़ित ने मामले में सरधना थाने में तहरीर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें