फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवाओं की सहभागिता ही परिवर्तन की असली शक्ति

विज्ञापन
कृष्णा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट में  विकसित उत्तर प्रदेश जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद छात्र व अधिक
विज्ञापन
मवाना। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विकसित उत्तर प्रदेश समर्थ उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने उपस्थित युवाओं को वर्ष 2047 तक उत्तर प्रदेश को एक विकसित, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों, नीतियों व लक्ष्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, तकनीक, अवसंरचना विकास तथा रोजगार सृजन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में होने वाले व्यापक सुधारों पर संबोधित करते हुए बताया कि आने वाले 20 वर्षों में उत्तर प्रदेश देश के सबसे सशक्त एवं विकसित राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें