फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर, यूथ नेशनल गेम्स व टीम इंडिया ट्रायल रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का असर, यूथ नेशनल गेम्स और टीम इंडिया ट्रायल रद्द
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने देश में खेलों पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भोपाल में 27 से 29 जनवरी तक होने वाली 17वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप रद्द कर दी गई है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी कर प्रतियोगिता रद्द करने का निर्णय लिया हैं।
यूथ गेम्स में मेरठ से 8 खिलाड़ियों ने क्वालीफाई किया था। जिसमें चक्का फेंक में उज्जवल कसाना, विधि चौधरी, एथलेटिक की ट्रिपल जम्प स्पर्धा में सहीर रिजवी, 100 व 400 मीटर हर्डल में दीपा, हाईजम्प में अभिषेक , सीमा , 400 मीटर दौड़ में विनीत व सचिन के नाम शामिल थे। वहीं नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने दिल्ली की कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 13 से 25 जनवरी तक होने वाले टीम इंडिया ट्रॉयल भी रद्द करने का निर्णय लिया है। टीम इंडिया ट्रॉयल में मेरठ जिले से 50 से ज्यादा शूटरों ने क्वालीफाई किया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो सालों में कोरोना ने ख़िलाड़ियों का जो नुकसान किया उससे खिलाड़ी अभी ठीक से उभर नहीं पाए थे। अब कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने ख़िलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया है। राष्ट्रीय एथलीट विधि चौधरी ने कहा सालों से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन कोरोना ने नुकसान कर दिया है। कोच गौरव त्यागी ने कहा प्रतियोगिता रद्द होने से ख़िलाड़ियों का नुकसान है। शूटिंग कोच अप्सरा ने बताया टीम इंडिया ट्रायल ख़िलाड़ियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। कोरोना के बाद ही ट्रॉयल सम्भव हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें