फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

Fri, 16 Jan 2026 07:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी कल्लू उर्फ आस मोहम्मद पुत्र मोमिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर युवक के बरामद की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा हर्रा निवासी मोमिन ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसका 24 वर्षीय बेटा आस मोहम्मद बड़ाैत फल मंडी के लिए निकला था। लेकिन ने तो वह मंडी पहुंचा और शाम तक घर भी वापस नहीं आया। बताया कि युवक का फोन भी बंद है। परिजनों ने युवक को रिश्तेदारी व संभावित स्थान पर काफी तलाश किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद थाने पहुंचे परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना कि युवक की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें