फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दस दिन से लापता युवक परीक्षितगढ़ के जंगल में बंधक मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के युवक पर नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। दस दिन से लापता युवक क्षेत्र के ग्राम नीमका के जंगल में बेहोशी की हालत में बंधक मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को बंधक मुक्त करते हुए सीएचसी लेकर पहुंची। वही युवक ने पुलिस पूछताछ में परिवार के युवक पर उधार के डेढ़ लाख रुपये मांगने पर जबरन मारपीट कर नशीला पदार्थ सुंघा कर बंधक बना कर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर अगवानपुर नीमका संपर्क मार्ग के जंगल में एक युवक बेहोशी की हालत में बंधक पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को बंधक मुक्त करते हुए उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। पीड़ित के होश आने पर उसने अपना नाम थाना फलावदा के गांव गगसोना निवासी अंकित पुत्र संतरपाल बताया। पूछताछ करने पर अंकित ने बताया कि परिवार के एक युवक को कई वर्ष से डेढ़ लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार तगादा करने पर शुक्रवार सुबह उक्त युवक ने उधार के दिए हुए रुपये अपने ससुराल गांव नीमका में देने की बात कही। जिस पर वह उधार के रुपये लेने के लिए नीमका पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जबरन नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया। उसको गांव अगवानपुर नीमका के जंगल में रस्सी से बांध कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की सूचना पीड़ित के परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोग थाने पहुंचे और उन्होंने बताया कि अंकित 21 अक्तूबर को घर से अचानक लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी थाना फलावदा दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि बेहोशी की हालत में युवक को सीएचसी भर्ती कराया गया था। मामले की सूचना थाना फलावदा व परिवार के लोगों दी गई है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें